Breaking Newsमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी नहीं होंगे 12वीं बोर्ड के एग्जाम, सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार नहीं होंगी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिंदगी हमारे लिये अनमोल है, करियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। ऐसे समय जब पूरा देश और प्रदेश कोरोना का संकट झेल रहा है तब बच्चों पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है।

“> सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे इसके लिये मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया है जो विशेषज्ञों से बात कर रिजल्ट का तरीका तय करेगा। अगर 12 वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिये परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिये विकल्प खुला रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button