Home Top News उपायुक्त ने की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा
Top News

उपायुक्त ने की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने 15 जून से शुरू होने वाले धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस दौरान धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित गांवों में आदिवासी समुदायों को अभियानों के माध्यम से योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। शिविर के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को आधार कार्ड, बैंक खाता, स्वास्थ्य कार्ड, गैस कनेक्शन आदि प्रदान करेंगे। आदिवासी युवाओं को स्थाई वकालत और नेतृत्व विकास के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सिविल सर्जन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालिका अभियंता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी सदस्य रहेंगे। जबकि जिला कल्याण पदाधिकारी इसके संयोजक रहेंगे।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आगामी 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांवों में चलेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Aaryaa Digital OTT Download Links.

Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के एमडी दुर्गेश आर सिंह ने खरीदी 40 फिल्में

मुंबई -आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के एमडी दुर्गेश आर सिंह ने खरीदी...

मुंबई में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने दिलशाद एस. खान सहित कई हस्तियों को किया सम्मानित

मुंबई शहर में कला, फैशन और सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक भव्य...

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला

स्टाइल, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी शेफाली जरीवाला मुंबई – शेफाली...

वेव सीरीज हारु का ट्रेलर आउट कर दिया गया

मुंबई -वेव सीरीज हारु का ट्रेलर आउट कर दिया गया है ।...