देहरादून के डॉ. भूपेंद्र सिंह को मिला ‘पद्मश्री’

देहरादून। दून के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री पुरस्कार मिला। डॉ. संजय ने दुघर्टनाओं में घायल एवं कैंसर पीड़ितों के ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दी है। वहीं उन्होंने पांच हजार से ज्यादा दिव्यांग बच्चों के ऑपरेशन कर उनके जीवन को सुधारा है।

इनका नाम लिम्का व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। उन्होंने चंडीगढ़ व सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में भी अपनी सेवा सेवा दी। स्वीडन, जापान, अमेरिका, रूस व ऑस्ट्रेलिया आदि में मेरिट के आधार पर प्राप्त फेलोशिप से अपने पेशे में महारथ हासिल की। 2005 में हड्डी का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *