Top Newsदिल्ली

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने हरित शवदाह गृह का किया अनावरण, कहा- इससे नहीं होगा पर्यावरण को नुकसान

दिल्ली के निगम बोध घाट पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हरित मोक्ष दाह प्रणाली का अनावरण किया। इस मोक्ष दाह प्रणली से पर्यावरण को में हानिकारक प्रदूषण नही फैलेगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के निगम बोध घाट पर हरित शव दाह गृह का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इस हरित शवदाह गृह से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को अगाह करते हए कहा कि लोग कोविड के प्रति सजग रहे, जरा सी भी लापरवाही न बरतें।

दरअसल, दिल्ली के निगम बोध घाट पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हरित मोक्ष दाह प्रणाली का अनावरण किया। इस मोक्ष दाह प्रणली से पर्यावरण को में हानिकारक प्रदूषण नही फैलेगा। इस ग्रीन प्रणाली से सारा धुंआ एक जगह इकट्ठा होगा। इसमें से सभी हानिकारक तत्व को अलग कर दिया जाएगा साथ ही हरित मोक्ष प्रणाली से हमारे पर्यावरण में जहरीली गैस नही जा पाएगी और पर्यावरण दूषित नही होगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना जैसी संक्रमण महामारी पर सावधानी बरतने पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग अब लापरवाही बरतने लगे है। जिनकी वजह से कुछ राज्यो में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हैं। ऐसे में लोगों को अभी भी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ मंत्री ने दो गज की दूरी मास्क जरूरी का सख्त संदेश देते हुए अपनी बात खत्म की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button