उत्तर प्रदेशजुर्म

उत्तर प्रदेशः कन्नौज में जारी है खनन माफियाओं का अवैध खेल, बलुंद हौसले पर कब लगेगी लगाम?

कन्नौज में खनन माफियाओं ने प्रस्तावित स्टेडियम की मिट्टी खोदकर ले गए और अब वही स्टेडियम तालाब के रूप में नजर आ रहा है। वहीं सपा ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस करतूत को सत्ता पक्ष के इशारों पर की गई करतूत बता रहे हैं।

खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद हैं। सरकार के सख्त आदेश के बाद भी खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा कुछ मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सामने आया है। जहां पर खनन माफिया प्रस्तावित स्टेडियम की मिट्टी ही खोद कर ले गये। अब स्टेडियम की जमीन गड्ढेदार तालाब में नजर आ रही है। तो वही अब सपा नेता इसे सत्तापक्ष के इशारों पर की गयी करतूत बता रहे हैं।

दरअसल, कन्नौज के गदनपुरबड्डू में करीब 18 एकड़ जमीन पर 50 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है। जिला खेल अधिकारी का कहना है कि अगर यहां स्टेडियम बन जाता है तो जो युवा अभी अपनी क्षमता और प्रतिभा निखार नही पा रहे हैं। वह स्टेडियम बन जाने के बाद आसानी से निखरेगी और युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।

https://youtu.be/Chv1amHGFG4

Leave a Reply

Back to top button