Breaking Newsपश्चिम बंगाल

चुनाव आयोग ने ‘दीदी’ पर कसा शिकंजा, अब 24 घंटे नहीं कर पाएंगी प्रचार

ममता बनर्जी पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है बैन का यह आदेश

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 12 अप्रैल की रात 8 बजे से 13 अप्रैल की रात 8 बजे तक किसी भी तरह के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैन का यह आदेश ममता बनर्जी पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।  ऐसे में अब ममता बनर्जी 24 घंटे के लिए किसी भी प्रचार अभियान में भाग नहीं ले पाएंगी।

बता दें कि मुस्लिम वोटर्स से वोट बंटने ना देने की अपील और महिलाओं से सुरक्षाबलों का घेराव करने की सलाह को लेकर ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने दो नोटिस जारी किए थे। ममता के जवाब से असंतुष्ट चुनाव आयोग ने उन पर यह कार्रवाई की है।

बताते चलें कि बीते रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि शोक संतप्त परिवारों से उन्हें मिलने से रोकने के लिए केवल प्रतिबंध लगाया गया था। मुख्यमंत्री ने पहले ही सीतलकुची जाने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि, “सीतलकुची में जो कुछ हुआ है।  वह पूरी तरह नरसंहार है और उसके बाद आयोग जो कर रहा है वह अविश्वसनीय है। पहले  उन्होंने लोगों को मार दिया है और अब वे सभी सबूतों को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वे केवल भाजपा को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। यह प्रतिबंध केवल मुझे शोक संतप्त परिवारों से मिलने से रोकने के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button