Breaking NewspoliticsTop News

संसद भवन में राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद को दी गई विदाई, आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन…

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित हो चुकी हैं।

DESK : देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित हो चुकी हैं। कल वह राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण करेंगी। उससे पहले बीती रात वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए संसद भवन में विदाई समारोह का आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दोनों सदनों के सांसद भी शामिल हुए। राष्ट्रपति कोविंद के सेंट्रल हॉल में पहुंचते ही पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उनका स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। 24 जुलाई की मध्य रात्रि को उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जातिगत राजनीति से ऊपर उठने की जरुरत : संसद भवन में  अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज आप सबसे विदाई ले रहा हूं, मेरा ह्रदय द्रवित है, लेकिन इस बात का संतोष है कि मैंने अपनी पूरी क्षमता से कर्तव्यों का निर्वहन किया। देश की सेवा करने का मुझे जो मौका मिला है, उसके लिए देशवासियों का सदैव आभारी रहूंगा। आज देश विकास की राह पर है, विपक्षी पार्टियों को भी जातिगत और परिवारवादी राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रामनाथ कोविंद ने द्रौपद्री मुर्मू को बधाई दी :  कोरोना काल में हमने लोगों को फ्री राशन दिया। कोरोना काल में भारत ने जिस तरह से काम किया, वह सराहनीय है। पीएम मोदी और मंत्रिमंडल से मुझे जो सम्मान मिला, उसके लिए सभी का धन्यवाद। अपनी बात खत्म करने से पहले मैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू को बधाई देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button