सीतापुर में चक्काजाम के लिए जा रहे किसान नेता रोके गए, कई नजरबंद

उत्तर प्रदेश। सीतापुर जिले में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ी है। पुलिस सख्ती के बीच कई नेता रोके गए, कुछ नजरबंद भी हुए हैं। हाइवे पर पुलिस पीएसी द्वारा वाहनों की चेकिंग जारी है।

किसान सयुक्त मोर्चा आह्वान की ओर किए गए प्रदर्शन और चक्का जाम की घोषणा के बाद जिला पुलिस शुक्रवार से ही अलर्ट थी। रात में हरगांव, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, महोली, मिश्रिख और संदना आदि इलाकों में पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद किया।

कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें घर से निकलते ही रोक लिया गया। रोके जाने वालों में किसान नेता वेद प्रकाश पाण्डे सहित अन्य शामिल हैं सुबह से ही हाइवे पर अधिक सख्ती है। अटरिया, महोली और हरगांव बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है। चक्का जाम की संभावनाओं को लेकर पीएसी भी तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *