Top Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूजहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, जीप गहरी खाई में गिरी, चार की मौत, 15 जख्मी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले पंडोह-भेखली-कलहनी मार्ग पर शनिवार शाम देवलुओं से भरी जीप खनोलसा दफाड़ स्थान पर पहाडी से गिरे मलबे की चपेट में आने से खाई में लुढ़क गई।

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले पंडोह-भेखली-कलहनी मार्ग पर शनिवार शाम देवलुओं से भरी जीप खनोलसा दफाड़ स्थान पर पहाडी से गिरे मलबे की चपेट में आने से खाई में लुढ़क गई। हादसे में चार देवलुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन देवलु गंभीर बताए जा रहे हैं और 10 को खाई से निकाल लिया गया। हादसे के बाद दो देवलु लापता बताए जा रहे थे। जीप में 18 से 20 लोग सवार थे। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क की चौड़ाई का काम चला हुआ है। इसके लिए पहाड़ी की काटछांट की गई है। इसका काम एक निजी कंपनी को दिया गया है। हादसे के बाद देर रात प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे रहे।

अंधेरा होने से बचाव कार्य में बाधा आई। करीब 10 घायलों को जोनल अस्पताल मंडी उपचार के लिए भेज दिया गया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाच गांव के नाग देवता के साथ थाच और डगैल गांव के लोग बतौर देवलू गेनी गांव में देवता के साथ मेहमाननवाजी के लिए गए थे। शनिवार देर शाम बाड़ा से लौटते समय कलहनी के समीप खनोलसा दफाड़ स्थान पर जैसे ही देवलुओं से भरी जीप गुजर रही थी तो एक पूरी पहाड़ी का मलबा जीप के ऊपर आ गिरा। मलबे के दबाव से जीप धक्का लगने से गहरी खाई में जा गिरी। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ है। अभी तक मृतकों की सही पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। 

 

मृतकों में थाच गांव के टहल दास, हेम राम और दुर्गु निवासी शामिल हैं।  सभी मृतक देवता के बजंत्री थे। चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में डगेल के भूप सिंह, डोले राम और प्रकाश सिंह, बुशलानी के दिनेश कुमार और प्यारू, थाच गांव के ठाकर दास, नेत्र सिंह, झाबे राम व चबे राम शामिल हैं। सभी घायलों को मंडी जोनल अस्पताल और दो घायल पीएचसी कलहनी में उपचाराधीन है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button