किसान यूनियन की भाजपा से नाराजगी, भाजपा के खिलाफ दी ये धमकी

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने लोगों से कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को शादियों में बुवाला ना दें। 17 फरवरी को यूपी के मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि भाजपा नेताओं को आमंत्रित करने वालों को अगले दिन 100 भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को खिलाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए नरेश टिकैत ने कहा, “यदि आप चाहें, तो हम इसे एक आदेश के रूप में भी पारित कर सकते हैं। इसे एक आदेश या सलाह किसी भी रुप में लीजिए लेकिन किसी को भी भाजपा नेताओं को अपने घरों के कार्यक्रमों में निमंत्रण नहीं भेजना चाहिए। हमें इसके बारे में बताइए, अगले दिन उस व्यक्ति (जो एक निमंत्रण भेजता हैं) को 100 लोगों के लिए भोजन तैयार रखना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि महापंचायत में दिए गए इस आदेश का उनके बहिष्कार के रुप में भी माना जा सकता है।

उन्होंने कहा, “अगर भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तो वे भारतीय किसान यूनियन और हम पर आरोप लगाएंगे। इसलिए मैंने कहा कि उन्हें अपने घरों में ही खुश रहना चाहिए। अगर आप चाहें, तो आप इसे बहिष्कार मान सकते हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन लगातार चलेगा। केंद्र सरकार के खिलाफ हमारा यह विरोध जारी रहेगा।

केंद्र सरकार ने 12-18 महीनों के लिए कृषि कानूनों को रोककर रखने की पेशकश की थी, लेकिन कानूनों के खिलाफ विरोध करने वाले किसान यूनियनों द्वारा इस  प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया था। तीन नए कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगभग तीन महीने से दिल्ली की सीमाओं पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *