Dark Lips Remedies: गुलाबी होठ पाने के लिए अपनाएं ये 9 घरेलु नुख्से!

नई दिल्ली। खूबसूरत बेदाग चेहरे की चाहत हर किसी को होती है। अपने चेहरे की रौनक बरकरार रखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या उपाय करते रहते हैं। लेकिन क्या प अपने होठों का भी उतना ही ध्यान रखते हैं जितना चेहरे का? आमतौर पर लोग अपने होठों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए कई बार धूप की किरणों या फिर होठों को ज्यादा चाटने की वजह से इनका रंग गहरा हो जाता है।

अगर आप भी इस समस्या से गुज़र रही हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 9 ऐसे घरेलू उपाय जो कुछ ही समय में आपको इस परेशानी से छुटकारा दिल देंगे। ये सभी चीज़ें आपके घर में आसानी से उपलब्ध होंगी। तो आइए जानते हैं होठों का रंग साफ करने के 9 नुस्खों के बारे में।

निंबू: सोने से पहले अपने होठों पर ताज़ा कटे निंबू के रस से समाज करें। रस को होठों को लगा रहने दें और सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें। इसे रोज़ाना रात को करें जब तक आपको होठों पर बदलाव न दिखे।

हल्दी: एक बड़े चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी मिला लें। फिर इस पेस्ट को होठों पर लगा लें। अब इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

एलोवेरा: रोज़ाना होठों पर ताज़ा एलोवेरा जेल लगाएं। जब सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

अनार: एक बड़ा चम्मच अनार के बीज़ों और ताज़ा मलाई को एक चम्मच गुलाब जल में मिलाएं। तीन मिनट के लिए अपने होठों को इस पेस्ट से मसाज करें। फिर पानी से धो लें।

नारियल तेल: उंगलियों की मदद से होठों पर नारियल के तेल से मालिश करें। आप नारियल तेल को दिन में कई बार होठों पर लगा सकते हैं।

गुलाब जल: गुलाब जल की दो बूंदों में शहद की 6 बूंदें मिलाएं। अब इसे होठों पर दिन में 3-4 बार लगा लें। आप इसे सोने से पहले भी लगा सकती हैं।

ज़ैतून का तेल: सोने से पहले रोज़ाना अपने होठों को ज़ैतून के तेल की कुछ बूंदों की मदद से मसाज करें। इससे होठों का कालापन दूर हो जाएगा।

खीरे का रस: आधा खीरा काटकर उसे ब्लेंड कर लें, फिर इसके रस को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब रस ठंडा हो जाए, तो उसमें रुई भिगोकर अपने होठों पर रख लें। आधे घंटे बाद इसे धो लें।

चीनी: पिसी हुई चीनी के दो छोटे चम्मच में दो चम्मच मक्खन मिला लें। अब इससे होठों पर 3-4 मिनट के लिए हफ्ते में तीन बार मसाज करें। आप मक्खन की जगह ज़ैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *