उत्तराखंड

पूर्व सीएम के गुरुजी का छलका दर्द,  कहा- कार्यकर्ताओं की साजिश का शिकार हुए हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत

PWD के गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत

सतपुली। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कोटद्वार सतपुली व पौड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सतपुली में PWD के गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के गुरुजी राजेंद्र सिंह रावत ने अपने विचार रखे।  उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जल्दीबाजी में मुख्यमंत्री को हटाने का निर्णय लिया जो कि गलत है।  यदि कुछ गलत हो रहा था तो उसको सुधारा जा सकता था।  उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं की साजिश का शिकार हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो योजनाएं उन्होंने चलाई है या घोषणाएं है उन पर कार्य होगा। सतपुली झील पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपुली में जो झील प्रस्तावित थी उसमें अस्पताल डूब रहा था, जिस कारण झील को खैरासैन में बनाने का निर्णय लिया गया है जो कि सही है यहां पर झील बनने से सिंचाई व जलापूर्ति की समस्याओं से निजात मिलेगी।

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button