ब्रिटेन की हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, एयर इंडिया ने शुरू की टिकटों की बुकिंग
ब्रिटेन से भारत के लिए 8 जनवरी से शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने ब्रिटेन की उड़ानों की टिकट बुकिंग शुरू कर दी हैं। एयर इंडिया ने ट्वीट करते हुए बोला कि भारत से ब्रिटेन की उड़ानों की टिकट को यात्री एयर इंडिया की वेबसाइट, बुकिंग कार्यालय एवं ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खरीद सकते हैं।
जिन उड़ानों की बुकिंग को खोला गया है उनमें मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-लंदन हीथ्रो, लंदन हीथ्रो-मुंबई तथा लंदन हीथ्रो-दिल्ली की उड़ाने शामिल हैं। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह उड़ाने नियमित उड़ानों से अतिरिक्त हैं।
#FlyAI : Booking for Air India flights between India & UK is open now.
??? ???
Mumbai-London Heathrow
Delhi-London Heathrow
??? ???
London Heathrow-Mumbai
London Heathrow-Delhi
??? ???
Mumbai-London Heathrow
London Heathrow-Mumbai (1/2)— Air India (@airindiain) January 2, 2021
“>बता दें कि शनिवार को ही केंद्र सरकार ने यूके से उड़ान सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया था। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि दोनों देशों के मध्य उड़ान सेवाओं को शुरू किया जाएगा। भारत से यूके के मध्य 6 जनवरी से उड़ान सेवा शुरू होगी तो जबकि ब्रिटेन से भारत के लिए 8 जनवरी से उड़ान सेवाओं को शुरू किया जाएगा। दोनों देशों के बीच एक हफ्ते मे 30 उड़ानों का संचालन होगा।