उत्तर प्रदेशजुर्म

गोरखपुर : गगहा ईट भट्ठे पर हुई डकैती में शामिल ₹25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बलिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार किया गया बदमाश

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में ईंट भट्ठे पर बीते दिनों हुई लूट के मामले में शामिल बदमाश छोटक को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के ऊपर 25 हजार को इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश की पहचान छोटक निवासी ग्राम केसरुआ थाना सुखपुरा जनपद बलिया के रूप में हुई है। इसके 2 साथी विरेंदर और टेंडर अभी भी फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि गगहा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में ईंट भट्ठे पर 11 नवंबर की रात को बदमाशों ने धावा बोलकर भट्ठे पर मौजूद मजदूर और उनके परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट डकैती और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस पहले ही 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच पड़ताल में आज गिरफ्तार किए गए बदमाश का भी नाम सामने आया था।

रिपोर्ट-सचिन यादव

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button