गोरखपुर : गृह वैज्ञानिक डॉ.श्वेता सिंह ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

गोरखपुर। पीपीगंज स्थित महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी, गोरखपुर ने कल्याणपुर गांव मे उद्यमिता विकास से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बृहस्पतिवार को महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।

के इस प्रशिक्षण में महिलाओं को जानकारी दी गई कि महिलाएं समूह में अपने उत्पादों को बाजार में कैसे बेचकर अपनी आमदनी दोगुनी कर सकती हैं। जिससे वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकती हैं। उनकी रुचि व कच्चे माल की उपलब्धता के अनुसार विभिन्न उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उनके समूह को दिया जाएगा, जिसमे पापड़, अचार, मुरब्बा, सिलाई, पेंटिंग, जैविक खाद, गोबर से दिया व मूर्ति बनाना शामिल है। इस प्रशिक्षण से महिलाएं आसानी से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *