Top Newsउत्तर प्रदेश

गोरखपुर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, 500 से ज्यादा लोगों की सुनी समस्याएं

जनता दरबार में लगभग 500 लोगो से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। जिसके बाद सीएम योगी जनता दरबार पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री ने आये हुए फरियादियों की समस्या सुनी जिसको जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु उससे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में लगभग 500 लोगो से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ।

वहीं जनता दरबार के बाहर एक वृद्ध दिव्यांगजन से मिलकर उन्होंने उनका हाल चाल भी पूछा। मंदिर स्थित हिन्दू सेवा आश्रम में लगा जनता दरबार। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button