उत्तर प्रदेशजुर्म

हमीरपुरः दिनदहाड़े दबंगों ने युवक की मारी गोली, इलाके में मचा हडकंप

बिवांरा थाना क्षेत्र के निवादा गांव में एक लड़का गोली लगने के कारण घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दबंगों ने लड़के पर फायरिंग कर दी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों के अंदर पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रहा। ताजा मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते दबंगों ने एक युवक पर सरेआम गोली चला दी।

दरअसल, बिवांरा थाना क्षेत्र के निवादा गांव में एक लड़का गोली लगने के कारण घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दबंगों ने लड़के पर फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े गोली चलने की वजह से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। वहीं मौके से सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button