प्रेम प्रसंगराज्यहरियाणा

Rewari: महिला की हत्या कर खुद को भी मारी गोली… प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

करीब 32 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां थी...

Love Affairs:  रेवाड़ी में बवाल थाना क्षेत्र के गांव दुलहेड़ा में वारदात  हुई है। बाइक पर सवार होकर पुन्हाना के गांव जिम्नावत निवासी जगदीश दुलहेड़ा पहुंचा था। करीब 32 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में रिश्ते में नंदोई ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही व्यक्ति ने मौके पर ही खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। गांव में अचानक गोलियों की आवाज में 2 मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के अनुसार पुनहाना के गांव जिम्नावात निवासी जगदीश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जगदीश रिश्ते में महिला का नंदोई है, बताया जा रहा है कि जगदीश बाइक पर सवार होकर गांव दुलहेड़ा पहुंचा था। दुलहेड़ा पहुंचते ही जगदीश ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।
दो मौतों के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच में जुटी हुई है। लेकिन गांव में जहां एक और मातम पसरा वह वही लोग सदमे में भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button