Uncategorized

गृह मंत्री शाह ने कहा- प्रदेश में BJP की सरकार आने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण    

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नमखाना में आयोजित जनसभा को केंद्रीय गृह मंत्री ने किया संबोधित

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नमखाना में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रदेश की महिला मतदाताओं को रिझाने की खूब कोशिश की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं गृह मंत्री शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। इस मौके पर गृह मंत्री ने परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत भी की।

“> अमित शाह ने राज्य में शिक्षकों की हालत का भी जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी उनके अधिकारों के लिए लड़ेगी, ताकि उनको उचित वेतन मिल सके। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी एक कमेटी बनाकर शिक्षकों के लिए सही वेतनमान तय करेगी। शाह ने मछुआरों के पुनरुत्थान के लिए भी जोर देते हुए कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए हमारी सरकार किसान सम्मान निधि की तरह राज्य के सभी 4 लाख मछुआरों को 6 हजार रुपये सालाना देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उनकी अपनी मेहनत का सही मुअवजा मिले, इसके लिए भाजपा सरकार एक नए मंत्रालय का गठन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button