उत्तराखंड

भारत बंद : उत्तराखंड में दिखा मिला-जुला असर

किसान नेताओं ने नगर में जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की

उत्तराखंड। बाजपुर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का मिलाजुला असर देखने को मिला। जहां कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों को खुला रखकर व्यापार किया तो वहीं किसान नेताओं ने नगर में जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की।

इस दौरान किसानों और व्यापारी नेताओं ने भगत सिंह चौक पर सांकेतिक चक्का जाम किया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को और अधिक बल देने के लिए 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके चलते बाजपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बाजपुर में खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर व्यापारियों से किसानों के समर्थन में बाजार बंद करने की अपील की। वहीं, किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पर सांकेतिक चक्का जाम किया।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि व्यापारियों का किसानों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार किसानों पर जबरन कृषि कानून को थोपकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कृषि कानून का असर व्यापारियों के साथ साथ देश के सभी लोगों पर पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा कृषि कानून का विरोध लगातार किया जाएगा। वहीं, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने भी व्यापारियों से किसानों का समर्थन करने की अपील की।

रिपोर्ट- गौतम चुनारा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button