Top Newsअंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय न्यूज

PMMODI की मुरीद हुई दुनिया, 71 देशों तक पहुंची भारत की Corona Vaccine

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पूरी दुनिया की मदद कर रहा है भारत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अभी भी जारी है,  इस जंग में भारत की वैक्सीन मैत्री ऐसे देशों के लिए आशा की किरण बन कर सामने आई है। 71 देशों में पहुंच भारत की वैक्सीन ने कइयों का भारत का मुरीद बना लिया है, जिसमें अब कई महान क्रिकेटर भी हैं।

बता दें कि कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ लड़ने में भारत निर्मित वैक्सीन दुनिया के लिए उम्मीद बन रही है। भारत ने 20 जनवरी को सबसे पहले भूटान और मालदीव को वैक्सीन भेजी थी और सफर तेजी के साथ जारी है। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड, जिमी एडम, रामनरेश सरवण, रिची रिसर्चडन ने भारत को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की भी सराहना की।

यानि महामारी से लड़ने के लिए भारत दुनिया की पूरी तरह से मदद कर रहा है। क्वॉड देशों ने भी एक बड़ी पहल करते हुए भारत में वैक्सीन निर्माण और आपूर्ति की क्षमता बढ़ोने के मकसद से सहयोग देने की बात कही है। अमेरिका इसमें तकनीकी मदद, जापान वित्तीय मदद और ऑस्ट्रेलिया आपूर्ति को सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button