आतिशी

जेल में जा सकती है केजरीवाल की जान! आतिशी ने बताई बड़ी वजह ?

दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता और सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने रविवार दिनांक 14 जुलाई को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आतिशी ने कहा कि, तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। और इसके लिए सिर्फ बीजेपी जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि, पिछले कुछ हफ्तों में सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर काफी खतरनाक लेवल पर गिर चुका है जिसके कारण वह सोते हुए किसी भी दिन कोमा में जा सकते है और उनको ब्रेन डैमेज हो भी सकता है या फिर इसी बीमारी के कारण उनको स्ट्रोक भी पड़ सकता है।

केजरीवाल

आतिशी ने साथ ही ये भी बताया कि उनके गिरफ्तारी के दिन से यानि 21 मार्च से आज तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 8.5 KG वजन घट गया है। इतनी तेज़ी से वज़न गिरना गंभीर बीमारियों की निशानी हो सकती है। कैंसर या दिल की बीमारी का भी खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल भाजपा के कारण झूठे मुकदमे में जेल में बंद है। उनकी खराब सेहत के लिए केवल भाजपा जिम्मेदार है। इसके लिए भाजपा को भगवान भी माफ नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *