Top Newsउत्तर प्रदेश

जानिए, अलीगढ़ नगर निगम ने क्यों सीज कराया AMU का बैंक खाता?

हाउस टैक्स के 14 करोड़ से अधिक रुपये बकाया होने पर निगम को उठाना पड़ा यह कदम

अलीगढ़।  निगम ने स्टेट बैंक ऑफ डंडिया में चल रहे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुख्य खाते का सीज करा दिया है। नगर निगम नें एएमयू पर उसके हाउस टैक्स के 14 करोड़ से अधिक रुपये बकाया होने पर यह कार्रवाई की है।

निगम का आरोप है कि एएमयू को इस संबंध में कई नोटिस भी भेजे जा चुका है, लेकिन अभी तक टैक्स की बकाया रकम नगर निगम नहीं चुकाई गई है। वहीं, दूसरी तरफ मामलें में एएमयू प्रबंधन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि क्लास रूम, लैब और लाइब्रेरी Tax के दायरे में नहीं आते हैं। इस मामले में हमें छूट भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जो परिसर हैं, उसका टैक्स हम दे रहे हैं। लेकिन कोर्ट में क्लास रूम, लैब और लाइब्रेरी के टैक्स का विवाद अभी जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button