जानिए, नेपाल ने क्यों बंद किया भारत से पोल्ट्री उत्पादों का आयात ?

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर नेपाल ने भारत से सभी प्रकार के पोल्ट्री वस्तुओं के आयत को बंद करने का फैसला किया है। नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय ने अपने सभी कार्यालयों को भारत से पोल्ट्री उत्पादों के आयात को रोकने का निर्देश दिया है। प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो गया है।

मंत्रालय ने सभी स्थानीय कार्यालयों और क्वारंटीन चेक पोस्टों को सतर्क रहने और पोल्ट्री वस्तुओं के आयात को रोकने के निर्देश दिए हैं। इसने स्थानीय अधिकारियों से नेपाल-भारत सीमा के करीब पोल्ट्री वस्तुओं के खुले व्यापार को रोकने का भी आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *