NEWSउत्तर प्रदेशउत्तराखंडराज्य

गाजीपुर के लाल उत्तम सिंह बने हॉकी जूनियर इंडिया टीम के कप्तान…जनपद खुशी का माहौल

भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया...

 गाजीपुर संवाददाता. भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। 22 अक्टूबर से मलेशिया के जोहोर बाहरू में होने वाले सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए यूपी के चार खिलाड़ी चयनित हुए है। टीम का कप्तान गाजीपुर के रहने वाले फॉरवर्ड खिलाड़ी उत्तम सिंह को बनाया गया है। उनको लेकर यूपी से कुल चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम में उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, शारदानंद तिवारी, आमिर अली को शामिल किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस प्रतियोगिता में भारत की टीम आस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, मेजबान मलेशिया और गत चैंपियन ब्रिटेन के ग्रुप में रहेगी। कोविड के कारण पिछले दो साल से इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पा रहा है। कोच राशिद अजीज खान ने चारों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जाहिर की है। यह सभी खिलाड़ी लखनऊ में प्रैक्टिस करते है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वही मेघवरन सिंह हॉकी स्टेडियम के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद गाजीपुर राधे मोहन सिंह ने कहा कि उत्तम सिंह बहुमुखी प्रतिभा के खिलाड़ी उत्तम सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम करमपुर से की पूर्व सांसद ने कहा कि हाकी खेल में अपने हुनर और दमदार प्रदर्शन के बल पर मेघबरन स्टेडियम के खिलाड़ी पूरे विश्व में स्व. तेज बहादुर सिंह का नाम रोशन कर रहे हैं। लहुरी काशी के एक छोटे से गांव मेघबरन सिंह स्टेडियम के संस्थापक स्व- तेजबहादुर सिंह को दिल से नमन करता हूं। क्योंकि उन्ही के प्रयास से क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चे देश विदेश जाकर हाकी का हुनर पेश करने के अलावा अपना जीवन भी संवार रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button