मनोरंजन

भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है अक्षरा सिंह का ‘जिसका चाटता है, उसी को काटता है’ गाना

24 घंटे में ही गाने को मिले 2.79 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी की मशहूर गायिका और नायिका अक्षरा सिंह का ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’  गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद से अक्षरा सिंह का यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में गदर मचा रहा है। माना जा रहा है अक्षरा सिंह अपने इस गाने के माध्यम से अपने विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। अपने इस गाने के द्वारा अक्षरा सिंह ने अपने विरोधियों पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं।

आर्या न्यूज से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह ने बताया कि आज रिलीज हुए अक्षरा के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही इस गाने को 2.79 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आवाज अक्षरा की है और लिरिक्स मनोज मतलबी का।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button