Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

LIVE: कौन बनेगा राष्ट्रपति? मतों की गिनती आज, द्रौपदी मुर्मू रेस में आगे…

LIVE: देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी।

DESK : देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। वहीं, नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज पूछताछ की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की है।

ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनावों के बारे में जानते हैं

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? पूरे देश को इस सवाल का जवाब गुरुवार को मिल जाएगा। सोमवार को हुई वोटिंग के बाद आज राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं। कहा जा रहा है कि इस दौड़ में मुर्मू आगे चल रही हैं। अगर वह चुनी जाती हैं, तो देश में यह पहला मौका होगा जब आदिवासी महिला सर्वोच्च पद संभालेंगी। वहीं, राष्ट्रपति बनने वाली वह दूसरी महिला भी हो सकती हैं। बात इतिहास की निकली है, तो कुछ चुनाव ऐसे भी हुए जिनकी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं आज भी हैं

President Election Counting: 18 जुलाई को हुई थी वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत की संभावना

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

President Election Counting: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार (18 जुलाई) को संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के 30 केंद्रों सहित 31 स्थानों पर मतदान हुआ था। मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के यशवंत सिन्हा के बीच है। एनडीए कैंडिडेट के पास स्पष्ट बढ़त है। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 4,796 मतदाताओं में से 99 प्रतिशत से अधिक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया, जबकि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 100 प्रतिशत मतदान हुआ।

संसद भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती यहां संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। शाम तक इसके खत्म होने की संभावना है। सभी राज्यों के मतपेटियां संसद भवन पहुंचने के साथ, मतदान अधिकारी संसद के स्ट्रांग रूम कमरा संख्या 63 में मतगणना के लिए तैयार हैं, जहां चौबीसों घंटे पेटियों की रखवाली की जाती है।

NEET परीक्षा: केरल की घटना पर कार्रवाई जारी, 2 और गिरफ्तार

एनईईटी परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की शिकायतों के संबंध में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में मार थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी के वाइस प्रिंसिपल प्रीजी कुरियन इसाक और एनटीए पर्यवेक्षक डॉ शामनाद शामिल हैं। कोल्लम पुलिस ने यह जानकारी दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मेगा ‘अभिनंदन यात्रा’ की योजना

भाजपा ने गुरुवार को मतगणना के बाद मेगा ‘अभिनंदन यात्रा’ की योजना बनाई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर उनकी ऐतिहासिक जीत के प्रतीक मार्च का नेतृत्व करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय से रोड शो शुरू होने वाला है।

विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की योजना

दरअसल, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की प्रबल संभावना है। उनका गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। वहां बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी जारी है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की योजना बनाई है।

कौन हैं एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू?

राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर रहीं द्रौपदी मुर्मू पर सभी की निगाहें हैं। माना जा रहा है कि वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हो सकती हैं। अब जानते हैं आखिर कौन हैं मुर्मू, जिनपर NDA ने भरोसा जताया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से आज पूछताछ करेगी ईडी, कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगी। इस बीच, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस संसद से सड़क तक प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी एकजुटता दिखाने का अनुरोध किया है। इस बीच, पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तय समय पर ईडी मुख्यालय जाएंगी। पार्टी अध्यक्ष को ईडी मुख्यालय तक छोड़ने के लिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उनके साथ जा सकती हैं। इससे पहले ईडी इस मामले में राहुल गांधी से लगातार कई दिन तक 51 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है।

24 जुलाई को खत्म हो रहा है कोविंद का कार्यकाल

देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। सभी राज्यों से मतपत्र संसद भवन लाए जा चुके हैं। चुनाव अधिकारी संसद के कमरा संख्या 63 में मतगणना के लिए तैयार हैं। इस कक्ष में मतपत्रों की 24 घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य सभा के सचिव जनरल पीसी मोदी गुरुवार को मतगणना की निगरानी करेंगे। शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आज, द्रौपदी मुर्मू रेस में आगे

भारत की जनता को गुरुवार को पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button