NATIONALNEWSउत्तर प्रदेशराज्य

14 साल रहे गंदगी से परेशान, अब बदला नाम; घिनौना नगर के लगाए साइन बोर्ड

घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं...

आगरा संवाददाता अजय यादव। आगरा में गंदगी, जलभराव और सड़क न बनने से परेशान लोगों ने अपनी कॉलोनियों के नाम बदल दिए हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लोगों ने अपनी कॉलोनियों के नाम अब घिनौना नगर, नरक पुरी, दुर्गंधशील कॉलोनी और बदबू विहार रख दिया है। ये हालात तब हैं, जब इन कॉलोनियों में एक घर इंटरनेशनल क्रिकेटर दीपक चाहर का भी है। यहां पर उनकी मां रहती हैं। हालांकि, दीपक घर कम ही आते हैं। यह मामला दौरेठा नंबर 1 और 2 का है। यहां पर करीब 2000 मकान हैं। इनमें 12 हजार लोग रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों की माने, तो 14 साल से कोई विकास नहीं हुआ है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब थक-हार कर लोगों ने कॉलोनी के नाम बदल दिए हैं। लोगों ने अपने घरों पर बदले हुए नामों के पोस्टर लगाए हैं। इसके अलावा जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगे हुए हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इलाके में सालों से विकास कार्य नहीं हुए हैं। कॉलोनी में सैकड़ों मकान हैं। मगर, इसके बाद भी प्रशासन द्वारा इलाके की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में पूरा क्षेत्र उपेक्षित है। घरों के सामने से नाला बह रहा है। गंदगी का अंबार लगा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button