Breaking NewsTop Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय न्यूजलाइफस्टाइल

LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानिए क्या हैं अब नए रेट…

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के दामों में कटौती की गई है...

DESK : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के दामों में कटौती की गई है। नए रेट 1 अगस्त, 2022 से यानि आज जारी कर दिए गए है। इंडियन ऑयल की ओर से सोमवार को जारी नए रेट के अनुसार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कमी की गई है। यह कमी पूरे देश में लागू होगी। कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य तौर पर होटल, रेस्तरां आदि में किया जाता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नए रेट के जारी होने के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 2012.50 रुपए की जगह 1976.50 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसके दाम अब 2095.50 रुपए हो गए हैं,  पहले यह 2132.00 रुपए में मिलता था। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपए हो गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घरेलू रसोई गैस के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने यानि 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी के दाम में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 1,053 रुपए है, इससे पहले यह 1,003 रुपए थी। इस साल चार बाद घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। जून, 2021 से अबतक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रुपए तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रुपये की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है।

Leave a Reply

Back to top button