राष्ट्रीय न्यूज

भारत में अब तक 5 करोड़ के ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। देश में लोगों को दिए गए कोरोना वैक्सीन डोज की कुल संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है।

बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में बुधवार सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 8,23,046 सत्रों द्वारा 5,08,41,286 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इनमें 79,17,521 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज), 50,20,695 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज), 83,62,065 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) और 30,88,639 एफएलडब्ल्यू (दूसरा डोज), 47,01,894 लाभार्थी जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और वे अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं (पहला डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,17,50,472 लाभार्थी (पहला डोज) शामिल हैं।

बता दें कि पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक मामलों में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है और नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 77.44 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,262 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कोरोना के नए मामलों में 6 राज्यों का समग्र योगदान 81.65 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 28,699 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

आठ राज्यों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत (4.11 प्रतिशत) से काफी अधिक है और महाराष्ट्र साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 20.53 प्रतिशत के साथ सबसे शीर्ष स्थान पर है।

भारत का कुल सक्रिय कोरोना केस भार आज बढकर 3,68,457 हो गया है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 3.14 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय केस भार में 23,080  नए मामले जुड़े हैं।

भारत में अब तक कोरोना से कुल 1,12,05,160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 23,907 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और 275 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button