aaryaa newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP में का बा…गाने वाली नेहा को पुलिस का नोटिस…

कानपुर देहात कांड पर गाया था गाना

DESK: यूपी में का बा…गाकर सुर्खियों में आईं लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद “यूपी में का बा सीजन-2” गाना गाया था। इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नेहा के दिल्ली के एड्रेस पर पुलिस ने उनको नोटिस थमाया। इस नोटिस में नेहा से 7 सवालों का जवाब 3 दिन के भीतर मांगा गया है। पुलिस का दावा है कि नेहा के गीत से समाज का माहौल बिगड़ रहा है,अकबरपुर में लिखित और मौखिक शिकायत मिली है। इसमें कहा गया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर नाम की महिला ने अपलोड किया है। इससे समाज में वैमन्यस्ता और भेदभाव की स्थिति पैदा हुई है। इस पर संज्ञान लेते हुए अकबरपुर थाना प्रभारी ने नेहा सिंह राठौर को 160 CRPC का नोटिस भेजा है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, कानपुर देहात जिले की मैथा ब्लॉक के मड़ौली गांव में 13 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रशासन की इस लापरवाही पर बुलडोजर पर सवाल उठने लगे। कांड के बाद ही नेहा सिंह राठौर ने “यूपी में का बा Season-2” शीर्षक से एक गीत गाया। 1 मिनट 9 सेकेंड के इस गीत में उन्होंने सरकार की बुलडोजर नीति को कटघरे में खड़ा किया। यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नेहा सिंह राठौर का यह पहला गीत नहीं है। इससे पहले भी अपने गीतों से यूपी सरकार को निशाने पर लेती रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button