उत्तराखंड

धूमधाम से मनाई गई नेताजी की 125वीं जयंती

प्रभातफेरी निकालकर नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उत्तराखंड। दिनेशपुर में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभातफेरी निकालकर सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेसियों ने भी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ममता हालदार के नेतृत्व में बुजुर्ग महिलाओं को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन सहित कई नेता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – डीके सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button