कोरोना वायरस के बाद भारत पर छाया नए स्ट्रेन का प्रकोप,6 लोगों में मिले इसके लक्षण

अभी भारत कोरोना महामारी से ठीक तरीके से उभरा नहीं था की एक नए स्ट्रेन ने देश पर हमला बोल दिया। इस वक्त लोग पहले से ही कोरोना संकट के दौर को भुला नहीं पा रहे है। धीरे-धीरे लोग अपनी जिंदगियों को वापस से पहले वाली रफ्तार में उतारने की कोशिश में है। मगर साल के अंत में विश्व को एक और बड़ा झटका लगा है।

कई दिनों से कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें अब यह संकट भारत में एंट्री ले चुका है। हाल ही में इस बीमारी के कुल 6 केस सामने आए है। भारत सरकार द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। दरअसल ब्रिटेन यात्रा से लौटे 6 लोगों में नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। जिस में से 3 लोगों में  बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और 1 पुणे की लैब के सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है।  

किन जगहों में नये स्ट्रेन के दिखे लक्षण ?

25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए है, उन सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया था। जिनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब जो की कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi है इनमें भेजा गया था। जिसके बाद कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *