महबूबा मुफ्ती बड़ा बयान कहा- मोदी सरकार ने मुझे किया नजरबंद…जानिए पूरा मामला

DESK. पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि उन्हें केंद्र सरकार ने नजरबंद कर दिया है। उनके घर के गेट पर ताले लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कश्मीरी पंडितों का दर्द छिपाने का आरोप लगाया। मुफ्ती ने कहा कि सरकार मुझे कश्मीरी पंडितों का दुश्मन बता रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुफ्ती ने ट्वीट किया कि भारत सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को गलीचे के नीचे छिपाना चाहती है। केंद्र सरकार की कठोर नीतियों के चलते कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग हुई। ये वो लोग हैं, जिन्होंने पलायन नहीं किया था। केंद्र सरकार मुझे कश्मीरी पंडितों की दुश्मन प्रोजेक्ट करना चाहती है। इसलिए आज मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल महबूबा मुफ्ती की मंशा कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर राजनीति करने की है। पिछले दिनों कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट्ट की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुफ्ती सुनील कुमार के परिजनों से मिलने जाना चाहती थीं, लेकिन प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके खिलाफ महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैं चोटीगाम जाकर सुनील कुमार के परिवार से मिलना चाहती थी, लेकिन प्रशासन ने मेरी कोशिशों को नाकाम कर दिया। प्रशासन का दावा है कि हमें बंद करना हमारी अपनी सुरक्षा के लिए है, जबकि वे खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आतंकवादियों ने 16 अगस्त को दो कश्मीरी पंडित भाइयों को गोली मार दी थी। इसमें से एक की मौत हो गई। टार्गेट किलिंग की यह घटना शोपियां के चोटीगाम गांव के सेब बागान में हुई थी। कश्मीरी पंडित भाइयों की पहचान सुनील कुमार भट्ट और पिंटू कुमार भट्ट के रूप में हुई थी। दोनों भाई सेब बागान में काम कर रहे थे तभी आतंकियों ने उन पर हमला किया था। हमले में सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई थी। हालांकि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने महबूबा के आरोपों का खंडन किया है.

Evening Bulletin | Mirzapur - अष्टभुजा पहाड़ी पर पुलिस का चेकिंग अभियान | Aaryaa News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version