Breaking Newsउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी आज रात से नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या है टाइमिंग

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा रात्रि कर्फ्यू

नोएडा। दिल्ली के बाद  अब गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों में दिल्ली की तरह ही रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन के बृहस्पतिवार दोपहर स्वास्थ्य व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। कुल मिलाकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दिल्ली की तर्ज पर ही नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह नाइट कर्फ्यू 17 अप्रैल की सुबह तक प्रभावी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button