उत्तर प्रदेश

नितेश कुमार सिंह बने हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

हिन्दू युवा वाहिनी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने दिया मनोनयन पत्र

गाजियाबाद। गाजियाबाद निवासी समाजसेवी नितेश कुमार सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। हरिद्वार में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने उन्हें मनोनयन पत्र दिया।

इस मौके पर महामंडलेश्वर ने कहा कि समाज और धर्म के प्रति नितेश कुमार सिंह की निष्ठा को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मंत्री, उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया है।

वहीं, मनोनयन पत्र मिलने के बाद नितेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का वह निष्काम भाव से निर्वहन करते हुए भारतीय संस्कृति के सेवा कार्यों को गति प्रदान कर संगठन के जनाधार को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  उधर, नितेश कुमार सिंह के प्रदेश मंत्री बनने पर उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button