उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे बागेश्वर, कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों से बातचीत कर जाना उनका हालचाल

उत्तराखंड (बागेश्वर)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने दो दिवसीय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर में मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सीधे कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज से बात कर हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे तीरथ सिंह रावत पूरे जोशो खरोस में नजर आये। सूरजकुंड में बने हैलीपैड में पहुंचते हुये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गार्ड ऑनर दिया गया। विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किए। मुख्यमंत्री सबसे पहले सूरजकुंड स्थित महाविद्यालय में बने कोविड केयर सेंटर गये। उन्होंने कोविड केयर  सेंटर में बैडों की व्यवस्था और जरूरी उपकरणों की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्रामा सेंटर का जायजा लिया। सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री कोविड सेंटर कक्ष तक नहीं गये, लेकिन मुख्यमंत्री ने फोन पर सेंटर में भर्ती मरीजों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं को जानने और समझने का सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि सीधे जनता से बात की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीज से स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पताल के अन्य स्टॉफ से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय में जिलों में भी मुश्किल से ऑक्सीजन प्लांट होता था, लेकिन अब जिले में ये चीजें पर्याप्त मात्रा में हैं। अब सरकार ब्लॉक स्तर पर प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द 18 साल से नीचे के आयु वर्ग के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट- मनोज टंगणिया

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button