![](https://aaryaanews.com/wp-content/uploads/2021/01/बिहार-1.jpg)
बिहार। राज्य की नीतीश सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। मंगलवार को नीतीश सरकार का पहला मंत्रि मंडल विस्तार होगा। राजभवन में सुबह 11:30 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजेंद्र मंडपम में होगा।
वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज शाम चार बजे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ये कैबिनेट मीटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की तरफ से शाहनवाज हुसैन को भी मंत्री बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, एनडीए की तरफ से अभी तक किसी भी अल्पसंख्यक नेता को मंत्री नहीं बनाया गया है। ऐसे में शाहनवाज हुसैन को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
इसके अलाव जेडीयू अपने कई पुराने नेताओं को मंत्री बना सकती है। हालांकि, कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। बता दें कि 30 से अधिक मंत्री बिहार सरकार में शामिल होने का नियम है, जिसमे से अभी 15 मंत्री ही बनाए गए हैं।
भाजपा की तरफ से सम्राट चौधरी नितिन नवीन संजीव चौरसिया राना रणधीर सिंह डॉक्टर संजय प्रकाश मयूख जदयू की तरफ से संजय झा बीमा भारती निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह की नाम चर्चा में है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा पुराने दिग्गजों की अपेक्षा युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के प्रति ज्यादा रुचि दिखा रही हैं।