सीएम नीतीश कुमार के करीबी और राज्ससभा सांसद आरसीपी सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुआ बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्टी के इस फैसले से आरसीपी सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है।
बता दें कि बैठक में आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव नीतीश कुमार ने दिया, जिसका सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने समर्थन दिया।
बताते चलें कि आरसीपी सिंह नालंदा जिले के रहने वाले हैं और राजनीति में शामिल होने से पहले वह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के डीएम रह चुके हैं। सिंह का नालंदा जिले के मुस्तफापुर में छह जुलाई 1958 को जन्म हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा हुसैनपुर, नालंदा और पटना साइंस कॉलेज से हुई है। बाद में वे जेएनयू में पढ़ाई करने के लिए चले गए।
इसके अलावा बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा की सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना सही बात नहीं है। उन्हों ने कहा कि आरसीपी सिंह कि अगुवाई में पार्टी और आगे बढ़ेगी, मैं तो मुख्यमंत्री बनना भी नहीं चाहता था, लेकिन लोगों ने कहा तो मैंने पद सम्भाला।
Read Next
3 hours ago
बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.
4 hours ago
अविनाश शाही सौरभ शर्मा शुर्ति राव प्रियांशू सिंह बिरपुर मैं करेंगे धमाका
8 hours ago
मृतक नरेंद्र दीप सिंह के परिजनों से मिलें सांसद हरसिमरत कौर बादल और भाजपा नेता परमपाल कौर.
11 hours ago
ग्राम रोजगार सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.
12 hours ago
बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा “बेगूसराय रत्न सम्मान 2025” का आयोजन.
13 hours ago
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण
23 hours ago
15 दिनों में वन भूमि पर अवैध रूप से किए गए ओबी डंप को हटाने के निर्देश
24 hours ago
यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
1 day ago
बैंक मोड़ फ्लाईओवर मरम्मत : 6 जून तक पूरा हो जाएगा प्रथम चरण का काम
Back to top button