राष्ट्रीय न्यूज

शर्मनाक : पाकिस्तान में 62  साल के बुजुर्ग सांसद ने 14 साल की लड़की से की शादी

पाकिस्तान में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है महिलाओं, लड़कियों पर अत्याचार

नई दिल्ली। पाकिस्तान में महिलाओं, लड़कियों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान  में जमीयत उलेमा ए इस्लाम पार्टी के 62 साल के सांसद  मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी  ने  एक  14  साल की लड़की से साथ निकाह किया है। NGO की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, जुघूर की छात्रा है। यहां उसकी जन्मतिथि 28 अक्टूबर, 2006  दर्ज की गई थी। इससे पता चलता है कि लड़की की शादी की उम्र नहीं हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल कस्बे में महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाले एक NGO द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर सांसद के खिलाफ जांच शुरू की गई। अंजुमन दावत-ओ-अजीमत (Anjuman Dawat-o-Azeemat) नाम के इस NGO ने एक आवेदन में मौलाना अयूबी पर आरोप लगाया। इसमें कहा गया कि बलूचिस्तान के एक सांसद ने अपनी उम्र से चार गुना छोटी बच्ची से शादी की है। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई और लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा देखने को मिला।

आपको बताते चलें कि पाकिस्तान में शादी के लिए लड़की की उम्र 16 साल निर्धारित की गई है। वहां का कानून इसके लिए  माता-पिता के लिए सजा की भी सिफारिश करती है अगर वे ऐसा करते हैं तो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button