Breaking NewsTop Newsओडिशाराज्यराष्ट्रीय न्यूज
Trending

PM मोदी की नई टीम इन पांच लोगों को मिली जगह, दो कैबिनेट-तीन राज्य मंत्री बनाए गए

#असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया#

ई दिल्ली-नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में पूर्वोत्तर के राज्यों को भी जगह दी गई है। पीएम मोदी की नई कैबिनेट टीम में कुल पांच लोगों को पूर्वोत्तर के राज्यों से जगह दी गई है। नई कैबिनेट में केंद्र सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों से दो कैबिनेट मंत्री और तीन राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

इन पांच लोगों को मिली जगह-असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही किरेन रिजिजू को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही त्रिपुरा से लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक, मणिपुर से लोकसभा सांसद

को मंत्री बनाया गया है। असम से रामेश्वर तेली पहले से ही मोदी सरकार में मंत्री हैं। इस तरह कुल पांच लोग फिलहाल मोदी की नई कैबिनेट में शामिल हैं।

सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय-असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय भी मिला है।

सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात: सरमा-राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी हैं

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वोत्तर की 25 में से 14 सीटें जीती थीं। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी नई टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। देशभर के अलग-अलग राज्यों से इन चेहरों को आगे लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button