राष्ट्रीय न्यूज

नीति आयोग के वेबिनार में बोले पीएम मोदी, भारत आज एक ब्रांड बन चुका है

"हर चीज में सरकार का दखल समाधान की बजाय समस्या बढ़ाता है"

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नीति आयोग के कार्यक्रम में एक वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश का बजट और देश के लिए पालिसी मेकिंग सिर्फ सरकारी प्रक्रिया न रहे।  देश के विकास से जुड़े हर स्टेक होल्डर्स का इसमें इफेक्टिव एंगेजमेंट हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर चीज में सरकार का दखल समाधान की बजाय समस्या बढ़ाता है, इसलिए सेल्फ रेगुलेशन पर जोर दिया जा रहा है। आज भारत एक ब्रांड बन चुका है। अब आपको सिर्फ अपने product की पहचान बनानी है। अब आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। अगर मेहनत करनी है तो production quality पर करनी है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज जिस तरह से मानवता की नम्रता से सेवा कर रहा है।  इससे पूरी दुनिया में भारत अपने आप में बहुत बड़ा ब्रांड बन गया है। भारत की साख, भारत की पहचान निरंतर नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। भारत में आज जो विमान वैक्सीन की लाखों डोज लेकर दुनियाभर में जा रहे हैं, वो खाली नहीं आ रहे हैं। वो अपने साथ भारत के प्रति बढ़ा हुआ भरोसा, भारत के प्रति आत्मीयता, स्नेह और आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने कल ही देखा है कि भारत के प्रस्ताव के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को इंटरनेशल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है। भारत के इस प्रस्ताव के समर्थन में 70 से ज्यादा देश आए थे और फिर यूएन जनरल असेंबली में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button