Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज
Trending

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया

भारतीय राजनीति के पुरोधाओं में से एक स्वर्गीय कल्याण सिंह अब अपने अंतिम सफर पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व सीएम तथा पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी दी। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे।पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भाजपा के पुरोधा कल्याण सिंह जी तो जीवन भर जन कल्याण के लिए जिए। स्वर्गीय कल्याण सिंह जी भारत के हर कोने के जनकल्याण के लिए प्रयत्न करते रहे। उनको जब भी और जैसा भी दायित्व मिला, चाहे विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद या फिर गर्वनर उन्होंने हर विधा में जनता की सेवा की। हम हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा हैं। देश ने मूल्यवान हस्ती तथा सामर्थ्यवान नेता खो दिया है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वह तो प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता का नाम बन चुके थे और जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण में हमेशा चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो चाहे, गवर्नर की जिम्मेदारी हो हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत वाले नेता खोया है। हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति दे। पार्थिव देह के पास करीब दो मिनट का मौन रख प्रार्थना करने के लिए पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पुत्र एटा से सांसद राजवीर सिंह तथा पौत्र योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह से  मिलकर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा के पुरोधा रहे कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह के आवास पर पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली से लखनऊ आकर पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय भी थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी अगवानी की। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही उनकी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ आकर उनके अंतिम दर्शन करेंगे।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने मोहन भागवत और राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार में दर्जनों मंत्री तथा भाजपा व आरएसएस में संगठन के शीर्ष नेता लखनऊ आकर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करेंगे। पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए आगमन की सूचना पर मंत्री संदीप सिंह के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवास से कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया है। अब उनके आवास पर प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले तड़के से ही प्रार्थना सभा तथा शांति पाठ का कार्य भी सीएम योगी आदित्यनाथ की देखरेख में चल रहा है। करीब नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने माल एवेन्यू पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार रात करीब नौ बजे से अभी तक सक्रिय हैं। रात को 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। कल्याण सिंह की पार्थिव देह को भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यालय के साथ ही विधान भवन में रखा जाएगा। उनकी अंतिम झलक पाने को कल रात से नेताओं का तांता लगा था। रविवार को भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हूजूम उनके आवास पर उमड़ पड़ा है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रात 11.30 बजे मंत्रिपरिषद की आपात बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उससे पहले पीजीआइ पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। भाजपा ने अपने तीन दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button