बिहार

बिहार : मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा- चकाई की जनता का आजीवन रहूंगा ऋणी

कहा -क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता उनके परिवार का सदस्य है

चकाई।  चकाई से निर्दलीय विधायक व राज्य सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पिछले दो दिनों से अपने क्षेत्र में है। रविवार की सुबह उनके पैतृक आवास पकरी मे जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में लोग जुटे।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सुमित कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता उनके परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि चकाई की जनता ने उन्हें निर्दलीय विधानसभा भेजकर उनके ऊपर जो विश्वास जताया है उसका वो आजीवन ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आम आदमी की जो योजनाएं हैं लोगों की जो समस्याएं हैं उसका त्वरित निदान किया जाए।

रविवार को चकाई विधानसभा के सोनो प्रखंड में मंत्री सुमित कुमार सिंह के सम्मान में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनो प्रखंड अंतर्गत बेलम्बा पंचायत के रक्त्तरोहिनियाँ ग्राम स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में वे शामिल हुए। यहां अपने संबोधन में मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए किसी सुखद एहसास से कम नहीं था कि जिस उच्च विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास मैंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान किया था, उसी के प्रांगण में आज मुझे सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री के रूप में जो कुछ भी क्षेत्र के विकास के लिए संभव होगा वे करने से मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने चकाई को चंडीगढ़ बनाने के अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में न्याय के साथ विकास की गति को कहीं भी अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है। उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वो जी जान से जुटे हुए हैं। क्षेत्र में सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा और विकास के कार्यों में गति लाई गई है।

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में हुनरमंद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पासवान,  रंजीत विश्वकर्मा,  सोनो के जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, प्रभु राम,  छब्बू अंसारी,  अरबिंद साह, जानकी यादव,  राजेन्द्र दास,  बब्लू पासवान  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button