राष्ट्रीय न्यूज

सीने में दर्द की शिकायत के बाद आर्मी अस्पताल में भर्ती हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हालत स्थिर   

अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली। आज सुबह अचानक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के सेना के आर्मी अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। अस्पताल का कहना है कि फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, राष्ट्रपति की हालत स्थिर है।

75 वर्षीय राष्ट्रपति ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की और इसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा कि भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। वहीं,  सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति तब तक अस्पताल में रहेंगे, जब तक उनकी पूरी जांच नहीं हो जाती। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button