Top Newsराष्ट्रीय न्यूजवीडियो

केरलः राहुल गांधी ने जब समुंद्र में लगाई छलांग…, वीडियो हुआ वायरल

राहुल गांधी ने जब देखा कि मछली पकड़ने के लिए जाल डालने के बाद कुछ मछुआरे समुद्र में छलांग लगा रहे हैं, तब उन्होंने भी छलांग लगा दी. राहुल ने नाव पर ब्रेड और फिश करी का भी आनंद लिया.

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता बुधवार को केरल के कोल्लम जिले में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ते हुए नजर आए। समुद्र में छलांग लगाने के बाद वह नाव पर फिर से सवार हो गए। इस दौरान राहुल ने मछुआरों से बातचीत भी की।

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उन्होंने अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। राहुल गांधी ने मछुआरों से बात करते हुए कहा कि किसान जैसे जमीन पर खेती करते हैं, मछुआरे वही काम समुद्र में करते हैं। साथ ही उन्होंने मछुआरों से कहा, “मैं आपके काम को समझता हूं और उसका आदर करता हूं। मैं आपके काम की प्रशंसा करता हूं’। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मछुआरों से वादा किया कि वह सरकार में आने पर मछुआरों के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button