Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राहुल का बड़ा बयान, कहा- ‘कांग्रेस में होते तो सीएम बन गए होते’

सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था- आप एक दिन मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा ही रास्ता चुना।'

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह पीछे बैठने वाले बनकर रह गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की युवा शाखा को कांग्रेस संगठन की अहमियत के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर वह कांग्रेस में रुक गए होते तो वह मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह बैकबेंचर बन गए हैं।

सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था- आप एक दिन मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा ही रास्ता चुना।’ राहुल ने आगे कहा, ‘आप लिख लीजिए, वहां वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उसके लिए उन्हें यहां वापस आना होगा।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार से लड़ें और किसी से कतई न डरें। याद दिला दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button