Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

RLD प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित  

बुधवार को डॉक्टरों ने बताया था कि उनके फेंफड़े में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी अजित सिंह का गुरुग्राम के एक अस्पातल में आज निधन हो गया। अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। उन्हें एक निजी अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। बीते 2 दिनों से उनकी हालत खराब चल रही थी। बुधवार को डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेंफड़े में संक्रमण के बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक है। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया है।

कोविड प्रोटोकॉल के कारण उनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में ही किया गया। उनके बेटे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। दुख के इस क्षण में चौधरी अजीत सिंह की पुत्रवधू चारु चौधरी, दामाद विक्रम आदित्य सिंह और शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। चौधरी अजित सिंह के निधन पर हर तरफ शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि चौधरी अजित सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं और बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। वे ताकतवर जाट नेताओं में से एक माने जाते थे। पश्चिम यूपी के क्षेत्रों में उनकी पकड़ काफी मजबूत थी।

Leave a Reply

Back to top button