Top Newsउत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : हाईवे पर झुलसी मिली बीए सेकंड ईयर की छात्रा, हालत गंभीर

छात्रा खेतों की ओर से भागते हुए हाइवे पर आई। ग्रामीणों ने उसे जलता हुआ देख कर कंबल डाला। तब आग बुझी। छात्रा के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर के  हाइवे किनारे एक छात्रा झुलसी हालत में मिली। उसकी हालत बेहद नाजुक है। उसे मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है।

छात्रा खेतों की ओर से भागते हुए हाइवे पर आई। ग्रामीणों ने उसे जलता हुआ देख कर कंबल डाला। तब आग बुझी। छात्रा के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के साथ क्या घटना हुई है, उसे किसने जलाया है, छात्रा कुछ बता नहीं रही है।

एसपी एस आनंद ने बताया कि छात्रा कुछ बता नहीं पा रही है कि उसके साथ क्या हुआ है। फिलहाल पड़ताल की जा रही है। छात्रा को लखनऊ रेफर कराया गया है, लेकिन उसके परिजन अभी कुछ मन नहीं बना पा रहे हैं।

एसपी ने बताया कि छात्रा अपने पिता के साथ सोमवार को एसएस कालेज आई थी, इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। पिता उसे तलाश करने के लिए कालेज में भी गये, लेकिन वह मिली नहीं। शाम को उसके पिता को प्रधान के जरिए बेटी के झुलसने की सूचना मिली।

Leave a Reply

Back to top button