Breaking Newsउत्तर प्रदेश

शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस करती है लाशों पर राजनीति

कहा- कांग्रेस वही पार्टी है जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब 28 किसानों के सीने पर गोली चलाई गई थी

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के एमएलसी बनने के बाद शाहनवाज हुसैन बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे।  शाहनवाज हुसैन हरिद्वार पिरान कलियर शरीफ में चादर चढ़ाने आए हैं। हरिद्वार पहुंचने पर शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस  लाशों पर राजनीति      करती है।

शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रामपुर दौरे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो इंतजार रहता है कि किसी व्यक्ति की मौत हो, जिससे उनको राजनिति करने का मौका मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब 28 किसानों के सीने पर गोली चलाई गई थी। तब कोई कांग्रेसी वहां नहीं गया था। 26 जनवरी को कई दिल्ली पुलिस के जवान घायल हुए जो किसान के बेटे हैं लेकिन, प्रियंका गांधी वहां नहीं गईं। लेकिन अपनी पब्लिसिटी करने के लिए 26 जनवरी को दिल्ली उपद्रव में जान गवाने वाले किसान के घर रामपुर पहुंच गईं।

रिपोर्ट- देवेश सागर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button